Samagra Portal- Download, Search, Print & Complete Samagra ID EKYC Process

MP Samagra Portal: समग्र पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया बहुत ही लाभकारी पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिये से हर निवासी को एक Samagra ID दी की जाती है। समग्र आईडी के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक समग्र पोर्टल पर पंजीकृत होते हैं, और उनकी सम्पूर्ण जानकारी सरकार के पास सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहती है।

क्या आप भी मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी है? और आपने अभी तक लाभ प्राप्त करने के लिए Samagra Portal पर पंजीकरण नहीं किया है, तो आप बिना समय बर्बाद किये जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करे। जब आप समग्र पोर्टल पर पंजीकरण सफल तरीके से कर लेते है, तो आपको राज्य सरकार द्वारा अनेक सरकारी योजनाओं, सेवाओं, लाभकारी निति, के बारे में आसानी से पता चल सकता है। क्योकि समग्र पोर्टल नागरिको के हित और भलाई के लिए शुरू किया गया एक सुचारु पोर्टल है।

यदि किसी तकनिकी समस्या के कारण समग्र पोर्टल आपके मोबाइल डिवाइस पर नहीं ओपन नहीं हो रहा है, तो अन्य विकल्प के जरिये इसे एक्सेस कर सकते है जैसे कंप्यूटर या लैपटॉप अदि। यदि आप सिर्फ मोबाइल पर ही समग्र पोर्टल को ओपन करना चाहते हैं, तो अपने ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर “Desktop Mode” पर क्लिक करें, जिससे वेबसाइट सही तरीके से प्रदर्शित होगी।

What is Samagra ID?- समग्र आईडी क्या है?

यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी है और समग्र आईडी (Samagra ID) के बारे में जानना चाहते है, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको विशेष तौर पर बता देना चाहते है की यह एक यूनिक पहचान संख्या (Unique Identification Number) है। समग्र आईडी के जरिये से नागरिक Samagra Shiksha Portal और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। समग्र पोर्टल पर शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति सहित कई सेवाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। समग्र आईडी से राज्य सरकार नागरिकों के डाटा का प्रबंधन सरलता से कर पाती है।

Samagra ID के मुख्य 2 प्रकार होते हैं:

1. परिवार समग्र आईडी: परिवार समग्र आईडी (Family Samagra ID) राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को प्रदान की जाने वाली एक विशिष्ट 8 अंकों की पहचान संख्या होती है। यह आईडी पूरे परिवार का प्रतिनिधित्व करती है, और इसके अंतर्गत परिवार के सभी सदस्य शामिल रहते हैं।

2. व्यक्तिगत समग्र आईडी: (Member Samagra ID) – परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग 9 अंकों की पहचान संख्या प्रदान की जाती है, जो उसकी व्यक्तिगत पहचान के रूप में कार्य करती है।

Samagra ID कैसे बनाएं?

समग्र आईडी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे पूरा कर सकते हैं। नीचे Samagra ID बनाने की विस्तृत और चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के पंजीकरण कर सकेंगे।

  • समग्र आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in/ पर जाना है।
Create Samagra ID
  • जैसे ही होमपेज ओपन होगा, तो आपके सामने नागरिक सेवाओं का विकल्प दिखेगा।
  • फिर आपके सामने बहुत विकल्प दिखेंगे, जिसमे से आपको “परिवार को पंजीकृत करे” पर क्लिक करना है
Note: अगर आपके पास पहले से समग्र आईडी है, तो नई समग्र आईडी बनाना नियमों के विरुद्ध है। नई आईडी बनाने से पहले जांच लें कि आपके पास पहले से ही समग्र आईडी है या नहीं। आधार ज़रूरी है, और आप इसे ओटीपी या बायोमेट्रिक्स के ज़रिए सत्यापित कर सकते हैं।
इसके बाद, 24-48 घंटों के भीतर, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अपनी परिवार आईडी प्राप्त हो जाएगी। इसकी मदद से आप आधिकारिक समग्र पोर्टल पर जाकर अपनी सदस्य आईडी डाउनलोड कर सकते हैं।

Samagra ID Ekyc की प्रक्रिया

ई-केवाईसी पूरा करने / अपने आधार को अपनी समग्र आईडी से लिंक करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले समग्र आईडी आधिकारिक पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर मौजूद e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
Samagra Id e KYC
आधार ई-केवाईसी शुरू करने से पहले, आपको सत्यापन के लिए अपने मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ई-केवाईसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आपको यह ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करें, समग्र आईडी खोजें और उसे चयनित करके आगे बढ़ें।
Enter the overall Samagra ID
  • इसके बाद आप आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने प्रोफाइल को अपडेट भी कर सकते हैं। KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप इसकी स्थिति भी देख सकते हैं।
केवाईसी पूरा करने के बाद आप अपडेट समग्र प्रोफाइल सेक्शन में Know your e-Kyc and DBT Status विकल्प पर क्लिक करके इसकी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

MP Bhulekh से संबधित किसी भी तरीके की जानकारी को हासिल करने के लिए आप इस बटन पर क्लिक कर सकते है।

Samagra Portal पर नया परिवार जोड़ें

  • Samagra ID Portal पर नया परिवार जोड़ने के लिए, सबसे पहले होमपेज पर मौजूद “परिवार को पंजीकृत करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर आप अपने परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो Aadhaar Card से लिंक हुआ हो.
Add a new family
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे सही स्थान पर दर्ज करें।
  • अब आपके सामने परिवार समग्र आईडी पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आप मुखिया का नाम, पता और उससे संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें, साथ ही जरूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करें।
  • अंत में, नए परिवार के पंजीकरण सत्यापन के लिए “रिक्वेस्ट ओटीपी” पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।
Samagra New Family Member Registration
  • अपनी सुविधा अनुसार सदस्य पंजीकृत करें” विकल्प का चयन करके परिवार के सभी सदस्यों का एक-एक करके पंजीकरण करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें।
  • यदि आपके आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है, तो आपका परिवार पंजीकरण स्वीकृत हो जाएगा।
  • पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आप इसे समग्र पोर्टल से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Samagra ID Portal पर नया सदस्य पंजीकृत करें

यदि आपने Samagra Portal पर पहले से पंजीकरण कर लिया है, तो उसके बाद आपको परिवार के सदस्यों का पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा।

  • समग्र पोर्टल के होमपेज पर स्थितसदस्य पंजीकृत करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, परिवार आईडी जानने के लिए वह मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो आपने परिवार आईडी पंजीकरण के समय प्रदान किया था।
Know Family ID by Mobile Number
  • इसके बाद आपके सामने सदस्य पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहाँ आप जिस भी सदस्य का पंजीकरण करना चाहते हैं, उसकी व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
Samagra Portal Member Registration Form
  • समग्र आईडी बन जाने के बाद यदि आपको लगता है कि इसमें कोई त्रुटि हो गई है, तो आप इसे भविष्य में आसानी से अपडेट भी कर सकते हैं।
  • सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद नागरिक को समग्र आईडी प्रदान की जाती है, जो दो प्रकार की होती है। नीचे हमने इन प्रकारों का विवरण दिया है।
  • पहली आईडी: ‘परिवारिक समग्र आईडी’ होती है, जो 8 अंकों की होती है और पूरे परिवार के लिए जारी की जाती है।
  • दूसरी आईडी: ‘सदस्य समग्र आईडी’ होती है, जो 9 अंकों की होती है। यह आईडी केवल उन्हीं परिवार के सदस्यों को प्रदान की जाती है जिनका पंजीकरण परिवार के सदस्य के रूप में किया गया हो। यदि किसी सदस्य का पंजीकरण नहीं कराया गया है, तो उसे यह आईडी जारी नहीं की जाती।
“मध्य प्रदेश का कोई भी आम नागरिक Samagra ID Portal के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन समग्र परिवार आईडी या सदस्य आईडी प्राप्त करने के लिए, आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Documents Required for Samagra ID- समग्र आईडी के लिए जरुरी दस्तावेज

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए नागरिक के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए.

  • 10वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वोटर आईडी
  • अन्य वैध पहचान प्रमाण पत्र (आवश्यकतानुसार)

Search Samagra ID- समग्र आईडी सर्च करें

  • सबसे पहले Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर “समग्र आईडी जानें” अनुभाग में उपलब्ध विकल्पों में से अपनी सुविधा अनुसार समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी, सदस्य आईडी से जानकारी देखें, या मोबाइल नंबर से किसी भी विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद चुने हुए विकल्प के अनुसार आवश्यक विवरण दर्ज करें और “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

समग्र आईडी का मुख्य उद्देश्य

समग्र आईडी का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल और सहज तरीके से पहुँचाना है। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • सामाजिक योजनाओं का लाभ: Samagra ID के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन और विभिन्न सब्सिडी जैसी सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाती है।
  • पारदर्शिता बढ़ाना: यह प्रणाली सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करके भ्रष्टाचार को कम करती है और यह पक्का करती है कि लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक ही पहुँचे।
  • डेटा का एकीकरण: Samagra ID परिवार और व्यक्तियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आंकड़ों को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संग्रहीत करती है, जिससे दोहराव, त्रुटियाँ और भ्रम की संभावना कम हो जाती है।

सेवाओं की आसान पहुंच: यह आईडी नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, आवेदन की स्थिति देखने और अन्य प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से सरल बनाने में सहायता करती है।

Samagra Card Print/ Download Process- समग्र कार्ड प्रिंट / डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

Samagra Family Member Card Download
  • अब नए पेज पर समग्र सदस्य आईडी या परिवार आईडी दर्ज करें, और फिर “कार्ड प्रिंट करें” विकल्प पर क्लिक करें।
Samagra Family Member id Print

समग्र में Aadhaar e-KYC की आवश्यकता क्यों है?

  • सरकारी योजनाओं का लाभ आसान: e-KYC होने से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
  • डुप्लिकेशन रोकथाम: e-KYC के माध्यम से आपका आधार समग्र आईडी से लिंक हो जाएगा, जिससे डुप्लिकेशन समाप्त हो जाएगा।
  • सीधा भुगतान (DBT): शासन द्वारा लागू डीबीटी (Direct Benefit Transfer) प्रक्रिया के तहत भुगतान सीधे हितग्राही के बैंक खाते में पहुंचता है।
  • सरल और तेज़ प्रक्रिया: एक बार जानकारी सत्यापित हो जाने पर बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल, तेज और पेपरवर्क मुक्त बनती है।

Update Overall Samagra Profile- समग्र प्रोफाइल अपडेट करें

यदि आप अपनी प्रोफाइल में किसी भी जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं, तो आप होमपेज पर स्थित समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” अनुभाग में जाकर अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी समग्र आईडी दर्ज करें और आवश्यक विवरण भरकर अपनी प्रोफाइल में आवश्यक बदलाव या अपडेट आसानी से कर सकते हैं, ताकि आपके रिकॉर्ड हमेशा सही और अद्यतन रहें।

समग्र आईडी के मुख्य लाभ- Key Benefits Samagra ID

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित समग्र आईडी के माध्यम से राज्य सरकार के पास सभी नागरिकों का डेटा पहले से उपलब्ध रहता है। इससे सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को नागरिकों तक आसानी से पहुँचाने में सक्षम होती है।

समग्र आईडी की मदद से नागरिकों के कई कार्य सरल और तेज़ हो जाते हैं, और किसी भी योजना के लिए बार-बार पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह आईडी निम्नलिखित सेवाओं के लिए उपयोगी है:

  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने में।
  • छात्रवृत्ति (Scholarship), पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए।
  • राशन कार्ड और अन्य नागरिक सेवाओं में उपयोग।
  • विभिन्न प्रमाणपत्रों और दस्तावेज़ों के लिए आवश्यक।

समग्र पोर्टल हेल्पलाइन नंबर- Samagra Portal Helpline Number

यदि आपको समग्र पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों के माध्यम से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क का प्रकारविवरण
नंबर0755-2700800
ईमेलsamagra.support@mp.gov.in

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

समग्र आईडी नंबर क्या है?
समग्र आईडी नंबर 8 अंकों की एक संख्या होती है, जो मध्यप्रदेश के हर परिवार को Samagra Poratl पर पंजीकरण के बाद प्रदान की जाती है। पंजीकृत सदस्यों को इसके बाद 9 अंकों की सदस्य आईडी दी जाती है।

आधार नंबर से समग्र आईडी कैसे निकालें?:
सबसे पहले समग्र आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ। ‘Samagra ID जानें’ अनुभाग में मौजूद ‘आधार कार्ड’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर, उम्र आदि विवरण दर्ज करें। इसके बाद आप अपने समग्र परिवार डैशबोर्ड की जानकारी देख सकते हैं।

मोबाइल नंबर से परिवार आईडी कैसे देखें?
समग्र पोर्टल पर जाएँ। ‘समग्र आईडी जानें’ अनुभाग में जाकर “मोबाइल नंबर से” विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपकी परिवार आईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

समग्र परिवार आईडी में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?
SPR समग्र पोर्टल पर लॉग इन करें। ‘मेंबर प्रोफाइल’ अनुभाग में जाएँ। ‘पोर्टल परिवार सदस्य आईडी’ विकल्प पर क्लिक करें। ‘अपडेट मोबाइल नंबर’ विकल्प चुनें, नया नंबर दर्ज करें और सेव/अपडेट बटन पर क्लिक करें। आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

आधार कार्ड से समग्र आईडी को कैसे लिंक करें?
Samagra Portal
की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें। अपनी आधार जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ ही समय में आपकी समग्र आईडी आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगी।

Samagra Mission क्या है?
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (Samagra Social Security Mission / SSSM) मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे वर्ष 2010 में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं को एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना है। इस मिशन में मध्यप्रदेश सरकार के सभी विभाग शामिल हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक समय पर पहुँच सके।

SSSM ID क्या है?
SSSM ID का पूरा नाम Samagra Social Security Mission ID है। यह एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जो समग्र पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक नागरिक या परिवार को दी जाती है। इस ID के माध्यम से व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकता है।

Scroll to Top